• New product

Hindi Bhasha Ka Vyvaharik Vyakarn

Select Book Type

In stock

किसी भाषा की समुचित व्यवस्था अथवा उसकी शुद्धता का ज्ञान उस भाषा के व्याकरण के बिना संभव नहीं है । भाषा में पाए जाने वाले शुद्ध–अशुद्ध प्रयोगों का निर्णय उस भाषा के व्याकरण की सहायता से ही किया जा सकता है । व्याकरण भाषा के अधीन हैं और भाषा के अनुसार बदलता रहता है । वैयाकरण का काम यह नहीं कि वह अपनी ओर से नए नियम बनाकर भाषा को बदल दे । वह केवल इतना ही कह सकता है कि अमुक प्रयोग अधिक शुद्ध है अथवा अधिकता से किया जाता है । व्याकरण के संबंध में यह बात स्मरण रखने योग्य है कि भाषा को नियमबद्ध रखने के लिए व्याकरण नहीं बनाया जाता वरन भाषा पहले बोली जाती है । यह सच है कि शब्दों की बनावट और उनकी खोज में भाषा के प्रयोग में शुद्धता आ जाती है । पर यह बात गौण है । व्याकरण पढ़कर लोग न केवल शुद्ध बोलना और लिखना सीख सकते हैं । लेकिन यह भी सच है कि कई अच्छे लेखक व्याकरण नहीं जानते अथवा व्याकरण जानकर भी लेख लिखने में उसका विशेष उपयोग नहीं करते ।

You might also like