• New product

'Amola' Ki Kisuli

Select Book Type

In stock

त्रिलोचन जितने आत्मनिष्ठ और रूपनिष्ठ कवि हैं उतने ही जनपदनिष्ठ कवि । बल्कि उनके यहाँ आत्मनिष्ठा और जनपदनिष्ठा अनिवार्यत: सम्पुंजित सी हैं : एक में दूसरा और तीसरा बरबस अन्त/र्वनित होते हैं । यह त्रिलोचन को एक अनोखा मूर्धन्य बनाती है । उनकी कविता को पढ़ना–गुनना त्रिलोचन के जनपद को पढ़ना–गुनना है । उनके अवधी में लिखे गये इस काव्य को अधीत सुकवि अष्टभुजा शुक्ल ने मनोयोग और अ/यवसाय से सम्पादित किया, शब्दार्थ और सन्दर्भ दिये और एक लम्बी सुचिन्तित भूमिका लिखी है । यह पुस्तक त्रिलोचन का एक नया अपेक्षाकृत अल्पज्ञात रूप सामने लाती है । हमें इसे प्रकाशित करते हुए विशेष प्रसन्नता है । -अशोक वाजपेयी

You might also like